मुरादाबाद से रामनगर घूमने आये 3 छात्र गर्जिया झूला पुल के पास कोसी नदी में डूब गए. इनमें से एक छात्र की मौत हो गई. नदी में डूबे बाकी के दो छात्रों को भी ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया. इनमें से एक छात्र को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं तीसरा छात्र सकुशल है. बताया जा रहा है कि 10 छात्रों का यह दल पहले गर्जिया मंदिर में दर्शन करने गया. फिर इसके बाद ये छात्र झूला पुल के पास कोसी नदी में नहाने के लिए उतर गए. उसी समय डूबने की यह घटना घटी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2IvgBcW
No comments:
Post a Comment