लोकसभा चुनाव 2019 के तहत मतदान कराने गई 531 पोलिंग पार्टियां इवीएम मशीनों के साथ सकुशल उत्तरकाशी लौट आई हैं. बता दें कि ये पोलिंग पार्टियां उत्तरकाशी के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में दो तीन दिन पहले ही चली गई थीं. वहीं जिला मुख्यालय के कीर्ति इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में इवीएम व VVPAT मशीनों को तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा घेरे में रख दिया गया है. उत्तरकाशी में इस बार भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का मत प्रतिशत अधिक रहा है. महिलाओं ने जनपद में इस बार 63 प्रतिशत जबकि पुरुषों ने 57 प्रतिशत मतदान किया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GjAVfM
No comments:
Post a Comment