ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में स्थित बरहैनी नगला गांव में आग लगने से चार किसानों की 6 एकड़ फसल जल कर राख हो गई. गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में जिले के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा क्षेत्र में अब तक आग लगने से 42 किसानों की 232 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो चुकी है. इन दिनों तराई में चल रही तेज हवाएं आग में घी का काम करती हैं. तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलने वाली इस आग पर पर काबू पाने में ग्रामीण लाख जतन के बाद भी असफल हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Xsboqw
No comments:
Post a Comment