ईसाई धर्म के लोग आज ईस्टर मना रहे हैं. नैनीताल में भी ईसाई धर्मालम्बी धूमधाम से ईस्टर संडे मना रहे हैं. शहर में एशिया के प्रथम मैथोडिस्ट चर्च के साथ तल्लीताल सेंट फ्रांसिस चर्च में ईसा मसीह के दोबारा जीवित होने की खुशी मनाई गई. गौरतलब है कि ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार हजारों साल पहले गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को यरुशलम की पहाड़ियों पर सूली पर चढ़ा दिया गया था. लेकिन तीन दिन बार रविवार को ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे. कहा जाता है कि ईसा मसीह 40 दिनों तक अपने शिष्यों के साथ रहे और फिर हमेशा के लिए स्वर्ग चले गए. यही कारण है कि ईस्टर पर्व का जश्न पूरे 40 दिनों तक मनाया जाता है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Dqtim9
No comments:
Post a Comment