रुद्रप्रयाग में कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन पर सरकार के दबाव में कांग्रेस के झंडे और बैनर निकलवाने के आरोप लगाए हैं. रुद्रप्रयाग कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी नेताओं के घरों से लेकर सड़कों पर बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगे हुए हैं. वहीं जिला प्रशासन कांग्रेस नेताओं के घरों में लगे पार्टी के झंडे व पोस्टर निकाल रहा है. कांग्रेस ने इसे सरकार का दोहरा रवैया बताया है. कांग्रेस ने प्रशासन के कामकाज पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TZNYH2
No comments:
Post a Comment