राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने नई टिहरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पहाड़ की उपेक्षा की है. बीजेपी के नेता हमारे वीर सैनिकों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं, लेकिन जनता ये समझ चुकी है. उन्होंने कहा कि अब देश में बदलाव का दौर शुरू हो गया है और अच्छे दिन कहने वाले बीजेपी सरकार को जवाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी. सचिन पायलट ने यहां टिहरी गढ़वाल से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लिए वोट मांगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2YV2jrI
No comments:
Post a Comment