हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार देर रात कनखल की कॉलोनियों में तब हड़कंप मच गया जब वहां एक हाथी घुस आया. कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में यह हाथी उत्पात मचाने लगा. इसकी सूचना यहां रह रहे लोगों ने वन विभाग को तुरंत दी. लेकिन इसके बावजूद वन विभाग का कोई भी प्रतिनिधि यहां नहीं पहुंचा. बताने की जरूरत नहीं कि वन विभाग हाथियों को जंगल में रोकने में नाकामयाब रहा है. ऐसे में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2IMRQJe
No comments:
Post a Comment