चैत्र नवरात्र की नवमी के अवसर पर श्रीनगर गढ़वाल से 15 किलोमीटर दूर स्थित पौराणिक सिद्धपीठ मां धारीदेवी के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए. बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रामार्ग के साथ पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपदों की सीमा पर स्थित मां धारीदेवी के मंदिर में नवरात्र के दौरान विशेष तौर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं. आज पौड़ी सहित श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित मां दुर्गा के मंदिरों में भी माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2P8zPXa
No comments:
Post a Comment