स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद और लेखक परिपूर्णानंद पैन्यूली का शनिवार को देहरादून में निधन हो गया. 19 नवंबर 1924 को टिहरी में जन्मे परिपूर्णानंद पैन्यूली 94 साल के थे. सिर्फ 17 साल की उम्र में वह भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गए थे और करीब 6 साल जेल में रहे. 1946 में परिपूर्णानंद पैन्यूली ने टिहरी के राजशाही के खिलाफ आवाज़ उठाई. 1949 में टिहरी रियासत के संघ में विलय में उनकी अहम भूमिका रही. पैन्यूली 2 बार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे. साल 1971 में उन्होंने पांचवें लोकसभा चुनाव में टिहरी के राजा को भारी अंतर से हराया. वह 1977 तक सांसद रहे. परिपूर्णानंद पैन्यूली 1972 से 1974 तक यूपी हिल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के पहले चेयरमैन रहे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2v3v0oH
No comments:
Post a Comment