कॉर्बेट नेशनल पार्क के आस-पास का क्षेत्र दुर्लभ वन्यजीवों के लिए मशहूर है. लेकिन इससे लगे ग्रामीण इलाको में हमेशा इन वन्यजीवों की दहशत बनी रहती है. ऐसा ही एक मामला शनिवार को पीरुमदारा के पास सक्खनपुर गांव में देखने को मिल रहा है. यहां आबादी से लगे हुए एक गन्ने के खेत में तेंदुआ के 3 शावक दिखाई दिए हैं. इन शावकों को पहले तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया, लेकिन बाद में उसी खेत में छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि इन शावकों की मां भी यहीं बनी हुई है. इससे ग्रामीणों में दहशत है. इस बारे में वन विभाग का कहना है कि वह इस इंतजार में है कि मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ खुद ही यहां से चली जाए. यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर अन्य उपायों पर विचार किया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2P8GTCX
No comments:
Post a Comment