google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : अग्निशमन पखवाड़े का समापन, कलेक्ट्रेट में लगे हैं एक्सापायर्ड फायर सिलेंडर

best

Monday, April 22, 2019

VIDEO : अग्निशमन पखवाड़े का समापन, कलेक्ट्रेट में लगे हैं एक्सापायर्ड फायर सिलेंडर

अग्निशमन पखवाड़े का समापन हो गया है. इसके तहत जगह-जगह आग लगने जैसी घटनाओं की रोकथाम और ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. लेकिन कलेक्ट्रेट में ही जागरूकता की कमी नजर आई. जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में लगे सभी फायर सिलेंडरों का एक्सपायर्ड होना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है. अग्निशमन पखवाड़े के दौरान विगत दिनों जिले में सरकारी-प्राइवेट कार्यालयों और स्कूलों में आगजनी की घटनाओं से निपटने और रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. लेकिन जागरूकता अभियान की गंभीरता का अंदाजा कलेक्ट्रेट परिसर में लगे एक्सपायर्ड डेट के फायर सिलेंडरो से लगाया जा सकता है. कलेक्ट्रेट परिसर में आगजनी की घटना से निपटने के लिए करीब 42 फायर सिलेंडर लगाए गए हैं. ये सभी फायर सिलेंडर 4 अप्रैल 2019 को ही एक्सपायर हो चुके हैं. आगजनी जैसी घटना होने पर कलेक्ट्रेट कर्मी इससे निपटने के लिए तैयार नजर नहीं आ रहे. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Gwx4fA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw