भगवान बद्री विशाल के अभिषेक पूजा में नित्य इस्तेमाल होने वाले तिल के तेल को लेकर आयोजित होने वाली गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बुधवार से शुरू होगी. इसे लेकर डिमरी पुजारियों का दल राजदरबार नरेन्द्रनगर के लिए रवाना हो गया है. बुधवार को राजदरबार नरेन्द्रनगर में सुहागिन महिलाओं द्वारा राजपरिवार की मौजूदगी में तिलों से तेल निकाला जाएगा. इसे घड़े में भरकर बद्रीनाथ के डिमरी पुजारियों को दिया जाएगा. बता दें कि डिमरी पुजारियों द्वारा विभिन्न पड़ावों की यात्रा कर इसे भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दिन मंदिर में रखा जाता है. ग्रीष्मकाल में हर दिन प्रात: नित्य अभिषेक पूजा में भगवान के विग्रह पर इस तेल का लेपन किया जाता है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VWk9ZD
No comments:
Post a Comment