गढ़वाल लोकसभा सीट पर होने वाली मतगणना के लिए मंडल मुख्यालय पौड़ी में निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमा तैयारियों में जुटा है. पौड़ी लोकसभा सीट के लिए जीआईसी पौड़ी में सर्वप्रथम 34 हजार पोस्टल बैलेटों की गणना की जाएगी. इसके लिए लगाई गई 100 टेबलों पर दो शिफ्ट में 400 कर्मचारी तैनात किए गए हैं. इसके बाद लोकसभा सीट में शामिल सर्वाधिक 6 विधानसभाओं वाले पौड़ी जिले की इवीएम में डाले गए वोटों की काउंटिंग की जाएगी. दूसरी तरफ पुलिस महकमे ने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी के साथ 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की है. समें जनपद पुलिस, पीएसी और पैरामिलेट्री फोर्स को तैनात किया गया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2UUrZq7
No comments:
Post a Comment