अक्सर आपने ये देखा और सुना होगा की पुलिस का व्यवहार आम लोगों के साथ ठीक नहीं होता. लेकिन अब थानों में फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोगों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए, क्योंकि, थाने में आने वाले फरियादियों और पुलिस की हर हरकत सीसीटीवी में कैद होगी. दरअसल हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को सीसीटीवी से लैस करने की कवायद तेज कर दी गई है. शुरुआती दौर में हरिद्वार के 2 थानों में डेमो भी किया जा चुका है. वहीं मंगलवार से देहरादून जिले के सभी थानों में भी सीसीटीवी लगने शुरू हो गए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2GB9VbI
No comments:
Post a Comment