कॉर्बेट नेशनल पार्क और रामनगर वन प्रभाग की सीमा पर पड़ने वाले NH-121 पर एक टस्कर हाथी की मौजूदगी देखी जा रही है. यह हाथी कई बार लोगों पर हमलावर भी हो रहा है. साथ ही इसे ट्रक आदि से राशन निकाल कर खाने की भी आदत पड़ी हुई है. अभी दो दिन पूर्व ही इसने एक बाइक सवार और पर्यटकों की जिप्सी पर भी हमले का प्रयास किया था. उस घटना के बाद से वन महकमा सतर्क हुआ है. वन विभाग ने रोड पर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अब इस रूट पर गश्त बढ़ाने के साथ ही सावधान रहने का बोर्ड भी लगा दिया है. साथ ही उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि इस हाथी से दूरी बनाए रखें. इस मार्ग में यात्रा के दौरान वाहन से उतर कर फोटो या सेल्फी लेने के लिए मना किया गया है. इस तरह की हरकत करते हुए पकड़े जाने पर वन अधिनियम के तहत दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी गई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2WlHnbY
No comments:
Post a Comment