टिहरी जिले के खर्क भैंडी गांव के ग्रामीण सड़क से नहीं जुड़ने के चलते कई परेशानियां झेलने को मजबूर हैं. PWD विभाग की लापरवाही के चलते आज तक यह गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है. इसके चलते ग्रामीणों ने 8 मई को चंबा-गंगोत्री राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी है. ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक ले जाने में होती है. मामले में जब न्यूज 18 ने डीएम से इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने ये कह कर किनारा कर लिया कि एसडीएम और PWD विभाग को निर्देशित किया गया है. जल्द ही इस समस्या का हल निकाल लिया जाएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2ZRDayD
No comments:
Post a Comment