google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "लोकसभा चुनाव के लिए BJP की तुलना में कांग्रेस की तैयारी कमजोर..": NDTV से बोले पी चिदंबरम

best

Wednesday, December 28, 2022

"लोकसभा चुनाव के लिए BJP की तुलना में कांग्रेस की तैयारी कमजोर..": NDTV से बोले पी चिदंबरम

कांग्रेस ने बुधवार को देशभर में अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया. इसमें पार्टी के अब तक के प्रदर्शन, किए गए काम और आगे की रणनीति को लेकर नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एनडीटीवी से खास बातचीत में पार्टी को लेकर कई मुद्दों पर खुलकर बात की.

अगले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियों पर बोलते हुए पी चिदंबरम ने एनडीटीवी से कहा कि मैं ये मानता हूं कि कुछ राज्यों को छोड़ दें तो 2024 के आम चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी या रणनीति उस स्तर पर नहीं है, जैसा बीजेपी कर रही है. उन्होंने कहा कि केरल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हमारी चुनाव की तैयारी अच्छी चल रही है. वहीं मध्यप्रदेश में भी तैयारी स्पीड पकड़ रही है. लेकिन अन्य राज्यों में चुनाव की तैयारी काफी पीछे चल रही है. मुझे लगता है कि अन्य प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों को इनसे और बीजेपी की तैयारी से सीखना चाहिए.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी भी देर नहीं हुई है, लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू की जानी चाहिए. मैंने भी अपने पूर्व लोकसभा क्षेत्र में इसकी तैयारी शुरू कर दी है. हम बूथ स्तर की कमेटियों को फिर से बना रहे हैं. इसमें एक-दो महीने का वक्त लगता है. अगर एक जनवरी से ऐसे ही पूरे देश में बूथ स्तर को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया जाए तो फरवरी अंत तक पहले चरण का काम हो जाएगा और फिर हमारे पास आम चुनाव से पहले अन्य तैयारियों के लिए लगभग एक साल का वक्त होगा.

पी चिदंबरम ने कहा कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर हम कर्नाटक में जीतते हैं, और राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में सफल रहते हैं, तो ये हमारे लिए लोकसभा चुनाव से पहले सबसे अच्छी स्थिति होगी. इससे पार्टी और कार्यकर्ताओं को एक नई एनर्जी मिलेगी. साथ ही मीडिया का भी सुर कांग्रेस पार्टी को लेकर बदलेगा. उन्होंने कहा कि अगर हम मध्यप्रदेश में भी जीत जाते हैं तो कांग्रेस पार्टी को लेकर नजरिए में एक बड़ा बदलाव होगा. लेकिन मुझे लगता है कि कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारे जीतने की संभावना सबसे अधिक है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nX3OEcb

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw