google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Exclusive : बैंकॉक-कोलकाता फ्लाइट में सीट एडजस्ट करने से मना करने पर यात्री को जमकर पीटा

best

Thursday, December 29, 2022

Exclusive : बैंकॉक-कोलकाता फ्लाइट में सीट एडजस्ट करने से मना करने पर यात्री को जमकर पीटा

बैंकाक से भारत आ रही फ्लाइट में एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. एयरलाइन का कहना है कि केबिन क्रू के सेफ्टी इंस्ट्रक्शन का पालन करने से मना करने के बाद यह झगड़ा शुरू हुआ था. Thai Smile Airways ने कहा कि यह घटना 26 दिसंबर की है, जो कि थाईलैंड से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से पहले हुई.

क्रू मेंबर्स ने यात्रियों से टेकऑफ के लिए अपनी सीटें सीधी एडजस्ट करने के लिए कहा. इसका पालन घरेलू फ्लाइट्स के दौरान भी किया जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक यात्री ने यह कहते हुए अपनी सीट एडजस्ट करने से इनकार कर दिया कि उसकी पीठ में दर्द है.    

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रू मेंबर्स ने यात्री से बार-बार अनुरोध किया और टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान सीट को एडजस्ट करने के पीछे के तर्क को भी समझाया. उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के दौरान झुकी हुई सीट से मुश्किल होती है. इसके अलावा झुकी हुई सीट से उस पॉजिशन में आने में भी दिक्कत होती है, जिसमें इमरजेंसी लैडिंग के दौरान बैठना होता है.

बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, यात्री ने क्रू मेंबर्स के इंस्ट्रक्शन का पालन नहीं किया और अपनी सीट को झुकाकर बैठा रहा. यात्री को यह भी बताया गया कि यदि उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया तो फ्लाइट के कैप्टन से इस बारे में कहा जाएगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्री ने चालक दल से कहा कि वे कैप्टन को बता सकते हैं, लेकिन वह अपनी सीट को एडजस्ट नहीं करेगा. जल्द ही, अन्य यात्रियों ने इसके बारे में शिकायत करना शुरू कर दिया. उनमें से एक की उससे कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

वीडियो में दिख रहा है कि कई यात्रियों ने उस यात्री की पिटाई की, जिसने अपनी सीट को एडजस्ट करने से इनकार कर दिया था. इस दौरान यात्री खुद को बचाने की कोशिश करता हुआ दिखता है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0ucarmU

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw