पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में पिछले एक सप्ताह में गैस रिसाव की घटनाओं में बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि बुधवार को क्वेटा के किल्ली बड़ेजाई इलाके में गैस रिसाव के कारण मिट्टी की दीवारों वाले घर के अंदर हुए विस्फोट के बाद एक परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई. इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं. पुलिस ने कहा कि बच्चे सो रहे थे जब कमरे में गैस भर गयी और विस्फोट हो गया, जिससे घर की दीवारें गिर गईं.
एक अलग घटना में क्वेटा के एक अन्य इलाके में कमरे में गैस भर जाने से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गयी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि पिछले सप्ताह से दैनिक आधार पर कई मामले सामने आए हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग अपने घरों में गैस रिसाव के कारण बेहोश हो गए. बलूचिस्तान इस वक्त पिछले एक महीने से कड़ाके की ठंड की चपेट में है.
ये भी पढ़ें-
- जामिया में BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान.. हिरासत में 3 छात्र, यूनिवर्सिटी के सभी गेट बंद
- चैट जीपीटी (Chat GPT) क्या है जिससे गूगल को भी लगेगा डर, कई लोग हो गए हैं फैन
- Bank Holidays In February 2023: जानें फरवरी में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
from NDTV India - Latest https://ift.tt/w1kBXNr
No comments:
Post a Comment