google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "पठान" फिल्‍म की स्क्रीनिंग को लेकर मध्य प्रदेश के कई शहरों के थिएटरों के बाहर प्रदर्शन

best

Wednesday, January 25, 2023

"पठान" फिल्‍म की स्क्रीनिंग को लेकर मध्य प्रदेश के कई शहरों के थिएटरों के बाहर प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर और भोपाल शहर में हिंदू संगठनों के विरोध के चलते कई सिनेमाघरों ने शुरुआती दिन शाहरुख खान की फिल्‍म "पठान" की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई. विरोध की आशंका के चलते राज्य में सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. महानगर इंदौर में बजरंग दल के सदस्यों ने इस फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद शहर के चंदन नगर और खजराना में मुस्लिमों ने जवाबी विरोध दर्शाया. शहर मुफ्ती सैयद साबिर अली की शिकायत पर इंदौर के छत्रीपुरा थाने में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इंदौर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है.

इंदौर के कस्तूर टॉकीज के बाहर बजरंग दल के लोगों ने कथित तौर पर नारे लगाए, जिसके बाद मुसलमानों ने चंदन नगर और खजराना पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने स्थानीय पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा. मुस्लिम धर्मगुरुओं  ने इंदौर पुलिस प्रमुख से मुलाकात की और थिएटर के बाहर भड़काऊ नारे लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की.राजधानी भोपाल के अलावा राज्‍य के ग्‍वालियर, जबलपुर, राजगढ़, दतिया, मुरैना, गुना, रतलाम, नीमच और देवास में भी थिएटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जाने की खबरें हैं.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/DBmeEXk

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw