कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए 2019 की तरह विजय प्राप्त करना ‘‘नामुमकिन'' होगा. थरूर ने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी लोकसभा चुनाव में ‘‘50 सीटें'' हार सकती है.
तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर यहां केरल साहित्य महोत्सव में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप देखें कि उन्होंने (बीजेपी) 2019 में कितना अच्छा प्रदर्शन किया, उनके पास हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में लगभग सभी सीटें थीं...बंगाल में 18 सीटें थीं.
उन्होंने महोत्सव में एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब वैसे परिणाम दोहरा पाना नामुमकिन है और बहुत मुमकिन है कि बीजेपी 2024 में बहुमत हासिल नहीं कर पाए.''
from NDTV India - Latest https://ift.tt/4y9ZoGp
No comments:
Post a Comment