google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मदुरै-दिल्ली फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में उतारा गया विमान, नहीं बच सकी जान

best

Saturday, January 14, 2023

मदुरै-दिल्ली फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में उतारा गया विमान, नहीं बच सकी जान

मदुरै से दिल्ली जा रहे एक निजी एयरलाइन के विमान में 60 वर्षीय यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इसकी राह बदलते हुए उड़ान को चिकित्सकीय आपात स्थिति में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम उतारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि इस यात्री को हवाई अड्डे के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हवाई अड्डे के प्रभारी निदेशक प्रबोध चंद्र शर्मा ने ‘‘पीटीआई-भाषा'' को बताया, ‘‘शुरुआती जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6ई-2088 वाले विमान में सवार अतुल गुप्ता (60) के मुंह से खून निकला और बीच सफर में उनकी हालत बिगड़ने लगी.''

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय आपात स्थिति के चलते मदुरै-दिल्ली उड़ान को इंदौर की ओर मोड़ते हुए स्थानीय हवाई अड्डे पर शनिवार शाम 05:30 बजे के आस-पास उतारा गया.

शर्मा ने बताया कि हवाई अड्डे से गुप्ता को एक निजी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि गुप्ता को हवाई अड्डे से अस्पताल ले जाने वाले एक डॉक्टर के मुताबिक वह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पहले ही जूझ रहे थे.

शर्मा ने बताया कि यात्री को अस्पताल भेजने के लिए इंदौर हवाई अड्डे पर उतारने के बाद इंडिगो की मदुरै-दिल्ली उड़ान शनिवार शाम 06:40 बजे मूल गंतव्य के लिए रवाना हुई.

एयरोड्रम पुलिस थाने के एक उप निरीक्षक ने बताया कि गुप्ता नोएडा के रहने वाले थे और पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंपा जाएगा.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/syu7ePQ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw