google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बेरोजगारी के कारण युवाओं को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रहीं : एनसीपी नेता शरद पवार

best

Wednesday, January 4, 2023

बेरोजगारी के कारण युवाओं को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रहीं : एनसीपी नेता शरद पवार

बेरोजगारी को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकारों की आलोचना करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि इससे सामाजिक समस्याएं पैदा हो रही हैं क्योंकि विवाह योग्य युवकों की शादी नहीं हो रही. यहां राकांपा के जन जागरण अभियान को हरी झंडी दिखाने से पहले पवार ने कहा कि समुदायों के बीच दरार पैदा की जा रही है और महंगाई तथा बेरोजगारी जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है.

पवार ने कहा, ‘‘देश में भुखमरी के मुद्दे का समाधान संभव है क्योंकि हमारे किसानों ने उत्पादन बढ़ाया है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग किसानों को उचित पारिश्रमिक देने के लिए तैयार नहीं हैं, बल्कि वे बिचौलियों के हितों की रक्षा कर रहे हैं और आम लोगों को महंगाई की खाई में धकेल रहे हैं.''

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आज का युवा शिक्षित है और उसे नौकरी मांगने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि उद्योग महाराष्ट्र से बाहर जा रहे हैं, मौजूदा उद्योगों को कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है तथा नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए कोई अवसर नहीं दिया जा रहा है, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें-

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/x7doP0V

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw