google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: SUV से महिला पुलिसकर्मी का किया पीछा, तलवार से धमकाया; जानें क्या है पूरा मामला?

best

Wednesday, January 4, 2023

SUV से महिला पुलिसकर्मी का किया पीछा, तलवार से धमकाया; जानें क्या है पूरा मामला?

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एसयूवी में सवार लोगों के एक समूह ने रात की ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर लौट रही पुलिसकर्मी का कथित तौर पर पीछा किया. उसके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया किया और तलवार से धमकाया भी. एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी.

पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने कहा कि एसयूवी की पहचान महिला पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के आधार पर की गई है और दोषियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला थाने की एसआई सुभाश्री नायक ने अपनी शिकायत में कहा है कि घटना मंगलवार की रात करीब 1.30 बजे की है, जब वह अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी कार से घर लौट रही थीं. साइंस पार्ट इलाके के पास एक एसयूवी में तीन लोग उनकी कार के पास पहुंचे. 
उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उनकी कार का पीछा किया. वह रिजर्व पुलिस कार्यालय के बंद गेट पर जाने में कामयाब रही और अपनी कार रोक दी. 

तीनों आरोपी भी वहां पहुंच गए और बहस शुरू हो गई। इसके बाद एसयूवी में से एक व्यक्ति ने तलवार निकाली और उसे जान से मारने की धमकी दी. महिला के शोर मचाने पर कार्यालय के कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. इसके बाद एसयूवी वहां से भाग गई.

डीसीपी ने कहा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. एसयूवी की पहचान कर ली गई है, इसलिए दोषियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी. उन्होंने कहा, पुलिस शहर में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है. 

ये भी पढ़ें:-

Video: सिंगर सिद्धू मूसे वाला पर हमले से कुछ मिनट पहले दो कारें उनकी एसयूवी से आगे निकलती दिखीं

ग्रेटर नोएडा: शराब के नशे में धुत्त IT कंपनी के मालिक ने कार से पीछा कर की युवती से छेड़छाड़, गिरफ्तार



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ujJxkvP

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw