google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गुस्से में व्यक्ति ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी

best

Saturday, January 14, 2023

गुस्से में व्यक्ति ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी

हरियाणा के गुरुग्राम में गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दूसरे पति को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसने कुछ महीने पहले सोहन नाम के व्यक्ति से शादी की थी और वह अपने दो बच्चों के साथ यहां बेगमपुर खतोला गांव में रहने लगी। ये बच्चे उसकी पहली शादी से हुए थे. पुलिस ने बताया कि महिला की रिंकू नाम के व्यक्ति से पहले ही शादी हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात चालक के तौर पर काम करने वाला सोहन जब घर लौटा, तो किसी ने उसके कमरे का दरवाजा खोलकर उसे गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक, गोली उसके गले में लगी और वह गिर पड़ा.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पहले पति रिंकू को पिस्तौल लिए देखा था और वह उसे भी मारना चाहता था. पुलिस ने बताया कि महिला ने रिंकू को धक्का देकर पीछे किया और शोर मचाया. पुलिस ने कहा कि पड़ोसी वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक रिंकू भाग गया था. उन्होंने कहा कि सोहन को अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद, बादशाहपुर थाने में रिंकू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने कहा कि उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया. बादशाहपुर थाने के थाना प्रभारी मदन लाल ने कहा कि घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है और उसने जुर्म कबूल कर लिया है. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ifavJ63

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw