google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: उत्तर प्रदेश : आयुर्वेदिक डॉक्टर की हत्या मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 5 अन्य की तलाश जारी

best

Thursday, February 23, 2023

उत्तर प्रदेश : आयुर्वेदिक डॉक्टर की हत्या मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 5 अन्य की तलाश जारी

मुरादनगर पुलिस ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है. शमशाद नाम के डॉक्टर की 11 फरवरी को उसके क्लिनिक में हत्या कर दी गई थी. पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ निवासियों ओवैस और मोहम्मद उवेश के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान, ओवैस ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने शमशाद को गोली मारी थी, जबकि उसका साथी मोहम्मद उसे लाल रंग की स्कूटी पर क्लिनिक तक लेकर आया था.

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड हाजी अदनान, हाजी वसीम और पांच अन्य लोग अब भी फरार हैं. वहीं गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से एक कारतूस और हत्या के समय इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई. ओवैस ने पुलिस को बताया कि डाक्टर को मारने के लिए उसे दो लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. हाजी वसीम द्वारा उसे पचास हजार रुपये अग्रिम और एक पिस्टल मुहैया कराई गई थी. इस हत्या का मास्टरमाइंड अदनान की डॉक्टर से दुश्मनी थी.

ये भी पढ़ें-

  1. ""जुबान फिसल गई थी..." : गिरफ्तारी से राहत के लिए SC पहुंचे पवन खेड़ा ने कहा
  2. अडाणी के लिए हिंडनबर्ग रिपोर्ट क्यों वरदान साबित हो सकती है...?
  3. VIDEO : ...और फूट-फूटकर रोने लगा देश का सबसे बड़ा महाठग सुकेश चंद्रशेखर


from NDTV India - Latest https://ift.tt/NnoBuTE

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw