google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: जब श्रीदेवी ने रियलिटी शो के स्टेज पर दिखाया था अपना शानदार डांस, खूब बजी थी तालियां, देखें वीडियो

best

Thursday, February 23, 2023

जब श्रीदेवी ने रियलिटी शो के स्टेज पर दिखाया था अपना शानदार डांस, खूब बजी थी तालियां, देखें वीडियो

श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री माना जाता है. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया था. श्रीदेवी पर्दे पर अपनी अलहदा एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था. अपने आखिरी दिनों में भी श्रीदेवी सिनेमा में पूरी तरह से सक्रिय थी. 24 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि होती हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के डांस की एक थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वह शानदार तरीके से डांस करती हुई नजर आ रही हैं. 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में श्रीदेवी अपनी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के गाने नवराय मांझी पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में उन्हें एक लॉन्ग कोट में देखा जा सकता है. वीडियो में श्रीदेवी अपनी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के डांस स्टेप कर रही हैं. दिग्गज अभिनेत्री का यह वीडियो किसी रियलिटी शो के स्टेज का है. वीडियो में श्रीदेवी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि श्रीदेवी ने चांदनी, मिस्टर इंडिया, जुदाई, खुदा गवाह, नगीना और सदमा जैसी कई हिट बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है. हालांकि एक्ट्रेस का फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया, जहां वह एक फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई थीं. उस वक्त उनकी उम्र 54 साल थी. श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार और बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि फैंस को भी गहरा धक्का लगा था. आज भी फैंस उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर याद करते रहते हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ynSchIl

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw