केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बाबा बैद्यनाथ की चौखट पर पधारेंगे और यहां नैनो यूरिया कारखाने की नींव रखेंगे. एक सरकारी बयान के अनुसार देवघर में बाबा वैद्यनाथ का दर्शन एवं पूजन करने के अलावा शाह रामकृष्ण मिशन के शताब्दी वर्ष समारोह में भी हिस्सा लेंगे.
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रबन्ध निदेशक यूएस अवस्थी ने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नैनो यूरिया कारखाना परिसर की शनिवार को यहां नींव रखेंगे.
उन्होंने बताया कि यह देश का पांचवां नैनो यूरिया कारखाना होगा. दुनिया के पहले नैनो यूरिया कारखाने का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष गुजरात में किया था. शाह रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में भी भाग लेंगे. शाह यहां आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को भी शनिवार को ही संबोधित करेंगे.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/bsESukB
No comments:
Post a Comment