google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Sidharth-Kiara Wedding: शादी के लिए जैसलमेर रवाना हुईं कियारा आडवाणी, पैपराजी के कैमरे में कैद हुई एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी

best

Saturday, February 4, 2023

Sidharth-Kiara Wedding: शादी के लिए जैसलमेर रवाना हुईं कियारा आडवाणी, पैपराजी के कैमरे में कैद हुई एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी (Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. वहीं शादी से जुड़ी अपडेट के लिए बेताब नजर आर रहे हैं. इसी बीच यह कपल अपनी शादी के लिए जैसलमेर रवाना हो गया है, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं. वहीं एक्ट्रेस के चेहरे पर इस दौरान शादी की खुशी देखी जा सकती है. इसे देखकर फैंस भी बेहद खुश हो गए हैं, जिसके चलते वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. 

पैपराजी के कैमरे में कियारा आडवाणी कुछ देर पहले कैद हुई हैं. दरअसल, शनिवार सुबह एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. इस दौरान कियारा ने ऑल-व्हाइट आउटफिट चुना है, जिसके साथ उन्होंने पिंक शॉल ओढा था. वहीं पैपराजी को देखकर कियारा हाय करते हुए भी नजर आईं. इतना ही नहीं उनके चेहरे पर शादी की खुशी देखने को मिली, जिसे देखकर फैंस भी अपना रिएक्शन दिए बिना रह नहीं पाए. 

पैपराजी द्वारा शेयर की गई वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आखिरकार. मैं बेहद एक्साइटेड हूं और इंतजार नहीं कर सकती. दूसरे ने लिखा, मैं शांत नहीं रह सकता आखिरकार यह हो रहा है. तीसरे ने लिखा. भगवान उन्हें खुश रखें. वह कितनी खुश लग रही है.

फैंस ने कियारा और सिद्धार्थ की शादी का हैशटैग शेयर करते हुए लिखा #SidharthKiaraWedding. चौथे यूजर ने लिखा, वह अब तक की सबसे शानदार दुल्हन बनेंगी... खूबसूरत से भी खूबसूरत. ऐसे ही फैंस ने एक्ट्रेस की इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर की है. 

ijrfcmi

बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 6 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी करने वाली हैं, जिसके चलते मेहमानों की लिस्ट से लेकर गानों की लिस्ट भी सामने आई है, जिस पर कियारा-सिद्धार्थ की शादी में डांस होने वाला है. 



from NDTV India - Latest https://ndtv.in/bollywood/sidharth-kiara-wedding-kiara-advani-smile-won-fans-heart-when-she-left-for-her-marriage-to-jaisalmer-ndtv-hindi-ndtv-india-3752297#publisher=newsstand

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw