सुरीली आवाज की धनी भोजपुरी सिंगर निशा पांडेय अपने गाने के अलावा सिंपलीसिटी, फैशन सेंस और डांस के लिए खूब जानी जाती हैं. इसकी झलक उनके के सोशल मीडिया प्रोफाइल से मिलती है, जहां वे काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी वीडियो साझा कहती रहती हैं. उनकी ज्यादातर तस्वीरें और वीडियोज भारतीय परिधान में ही होते हैं और उनके फैंस को उनका देसी ब्यूटी खूब भाता है. यही वजह है कि निशा पांडेय आए दिन अपने फैशन सेंस के साथ सुरीली आवाज को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं.
हालही में निशा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. जिसमें वे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ जिम में हैं. और उनके साथ ट्रेडमिल पर दौड़ लगा रही हैं. और डांस भी कर रही हैं. भोजपुरी स्टार की वायरल हो रही इस वीडियो पर उनके फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं. जल्द ही निशा कई फिल्मों में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलते हुए नजर आने वाली हैं. इसके अलावा निशा ने पवन सिंह के साथ कुछ गानों की रिकॉर्डिंग भी की है जो इसी महीने के अंत तक रिलीज होने वाले हैं. निशा के गाए कई गाने आज मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धूम मचा रहे हैं. हालांकि निशा एक सिंगर हैं, लेकिन जिंदगी के हर रंग को अपने स्टाइल में जीने पसंद करती हैं. यही वजह है कि वे कभी कभी फ़ोटो तो कभी कभी म्यूजिक वीडियो भी अपने सोशल अकाउंट पर डालती नज़र आती हैं.
निशा का कहना है कि जिंदगी ऐसे जिओ की हर तरफ आपकी जी चर्चा हो. मैं अपने इसी अंदाज के लिए जानी जाती हूँ. मैंने भोजपुरी के सभी बड़े से लेकर छोटे कलाकारों के साथ काम किया है. इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए मैं आभारी हूं. मेरे करीब दर्जनभर गाने इसी महीने के अंत तक रिलीज होने वाले हैं. इसके साथ ही मैं भोजपुरी और हिंदी की करीब 6 से 7 फिल्में कर रही हूं, जिनका खुलासा जल्द करूंगी. इन सभी फिल्मों के लिए मैं प्लेबैक कर रही हूं. निशा के पीआरओ ब्रजेश मेहरा ने बताया है कि निशा जल्द ही कई हिंदी और भोजपुरी गाने लेकर आ रही हैं. जिसकी शूटिंग व रिकॉर्डिंग पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/HbJYq96
No comments:
Post a Comment