google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ‘ऑपरेशन दोस्त’: तुर्की में भारतीय सेना के ‘फील्ड’ अस्पताल ने काम करना शुरू किया

best

Thursday, February 9, 2023

‘ऑपरेशन दोस्त’: तुर्की में भारतीय सेना के ‘फील्ड’ अस्पताल ने काम करना शुरू किया

भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित तुर्की के हेते प्रांत में एक ‘फील्ड' अस्पताल स्थापित किया है, जिसने काम करना भी शुरू कर दिया है. इसमें सर्जरी और आपातकालीन वार्ड हैं. तुर्की और सीरिया में सोमवार को 7.8 तीव्रता का शक्तिकाली भूकंप आया था जिसमें 19,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. भारत ने दोनों देशों की मदद के लिए ‘ऑपेशन दोस्त' शुरू किया है.

भारत ने मंगलवार को चार सैन्य विमानों से तुर्की को राहत सामग्री, एक मोबाइल अस्पताल, खोज एवं बचाव दल भेजे हैं. इसके बाद बुधवार को भी राहत सामग्री भेजी गई. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर तुर्की में भारत की ओर से किए गए राहत कार्यों की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि सेना ने तुर्की में हेते प्रांत के इस्केनदेरुन में फील्ड अस्पताल स्थापित किया है जिसने काम करना शुरू कर दिया है और इसमें चिकित्सा, सर्जरी, आपातकालीन वार्ड के साथ-साथ एक्स रे लैब और मेडिकल स्टोर हैं. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन दोस्त' के तहत सेना की टीम 24x7 काम कर प्रभावित लोगों को राहत मुहैया करा रही है.

जयशंकर ने पहले भारत के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों द्वारा तुर्की के गंजीयातेप में खोज अभियान शुरू करने की तस्वीरें साझा की थीं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने वायुसेना के पांच सी-17 विमानों से 250 से ज्यादा कर्मियों, विशेष उपकरण और अन्य सामग्री तुर्की भेजी है जिसका कुल वजन 135 टन से ज्यादा है.

भातरीय सेना ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें एक महिला फील्ड अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सेना के एक कर्मी को गले लगा रही है. इस बीच, भारत में सीरियाई दूतावास ने एक अपील जारी कर मदद मांगी है. भारत ने मंगलवार को सीरिया के लिए भी राहत सामग्री भेजी है.

यह भी पढ़ें -
-- "कमल को खिलाने में बराबर की भूमिका के लिए आपका धन्यवाद": विपक्षी पार्टियों के हंगामे के बीच बोले PM
-- BJP अध्यक्ष ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किया घोषणापत्र, बोले- हमने राजनीतिक संस्कृति बदली



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kwx5vLJ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw