google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: शक्ति अरोड़ा ने छोड़ा 'कुंडली भाग्य', 28 साल की उम्र में नहीं करना चाहते थे 80 साल के पिता का रोल

best

Thursday, March 16, 2023

शक्ति अरोड़ा ने छोड़ा 'कुंडली भाग्य', 28 साल की उम्र में नहीं करना चाहते थे 80 साल के पिता का रोल

शक्ति अरोड़ा छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में से एक हैं. वह कुंडली भाग्य सीरियल में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं. वह इस शो से नौ महीने पहले जुड़े थे, लेकिन अब शक्ति अरोड़ा ने कुंडली भाग्य को छोड़ दिया है. उन्होंने यह फैसला अपने किरदार के कारण लिया है. शक्ति अरोड़ा की उम्र 28 साल है. ऐसे में उन्हें एक बुजुर्ग पिता का रोल करने के लिए कहा जा रहा था. जिसके कारण शक्ति अरोड़ा ने कुंडली भाग्य सीरियल से खुद को अलग कर लिया है. 

शो छोड़ने को लेकर शक्ति अरोड़ा ने अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं 28 साल की उम्र में एक पिता की भूमिका नहीं करना चाहता था. जहां हमारी उम्र में सिर्फ 4-5 साल का फर्क हो, वहां मैं उसे बेटा बोलूं . यह एक मुख्य कारण है शो छोड़ने का.' इतना ही नहीं शक्ति अरोड़ा ने यह भी खुलासा किया है कि वह कुंडली भाग्य में सेकेंड लीड एक्टर का रोल करने से खुश नहीं थे क्योंकि वह कभी इसके लीड एक्टर थे.

शक्ति अरोड़ा ने कहा, 'आप सेंटर स्टेज खो देते हैं. जब तक मैं शो में था, पूरी कहानी मेरे इर्द-गिर्द घूम रही थी. मैं करण और अर्जुन (करण लूथरा और अर्जुन सूर्यवंशी) का किरदार निभा रहा था. एक अभिनेता के रूप में यह मेरे लिए अच्छा और रोमांचक था. मजा आ रहा था काम करके क्योंकि टेलीविजन में इतना अच्छा काम मिलना मुश्किल होता है. लेकिन जैसे ही मुझे पता चला कि सेंटर स्टेज किसी और को दिया जाएगा, मैंने कहा 'ठीक है, मैं शांति से बाहर निकल जाऊंगा और अब दूसरे लोगों को शो का नियंत्रण लेने दूंगा.'

अभिनेता ने आगे कहा, 'मैं रहूंगा शो के आखिरी तक बशर्ते आप मुझे मेरी उम्र का ही रखेंगे. आप अचानक से 30 साल के व्यक्ति को 80 साल के बुजुर्ग की तरह नहीं दिखा सकते. मैंने इस तरह के रोल किए हैं. पहले में ऐसे ही रोल करता था. इसलिए, मैं एक स्तर नीचे नहीं जाना चाहता. मैं आगे बढ़ना चाहता हूं, जहां मैं ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाऊं, जो संदेश देने वाली, जिंदगी को बदलने वाली, रोमांचकारी हों. मैं उन शैलियों का पता लगाना चाहूंगा, जो मैंने अभी तक नहीं की हैं.' इसके अलावा शक्ति अरोड़ा ने और भी बातें की हैं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WVwClbX

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw