google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बीच सड़क पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर से स्टंट करता नजर आया ड्राइवर, Video देख भड़के यूजर्स

best

Wednesday, March 15, 2023

बीच सड़क पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर से स्टंट करता नजर आया ड्राइवर, Video देख भड़के यूजर्स

Dangerous Tractor Stunt: सड़क हादसों के मामले में भारत कई देशों से आगे है, ऐसा इसलिए भी क्योंकि यहां पर यातायात के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं और सड़कों पर लोग स्टंट बाजी करते नजर आते हैं. कई लोग शौक में तो कई लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालते दिखाई पड़ते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप रही है. इस पर यूजर्स भी काफी गुस्सा करते नजर आ रहे हैं और भारत के यातायात नियमों पर एक बार फिर उंगलियां उठा रहे हैं.

जान जोखिम में डालता ट्रक ड्राइवर 

ट्विटर पर @MotorOctan नाम से बने पेज पर ओवरलोडेड ट्रैक्टर का यह वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो को हर्ष गोयनका और आनंद महिंद्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था. दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स ओवरलोडेड गन्नों से भरा हुआ ट्रैक्टर चला रहा है. इतना ही नहीं कि ट्रक इतना ज्यादा ओवरलोडेड है कि, आगे के पहिए जमीन को छूते भी नहीं है, लेकिन फिर भी ये आदमी बेफिक्र होकर ट्रैक्टर चला रहा है. इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स और ज्यादा चिंतित हो गए.

नाराज यूजर्स ने किए हैं ऐसे कमेंट

ट्विटर पर गन्ने से भरे इस ट्रक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 2.7 लाख से ज्यादा यूजर्स इसे देख चुके हैं. वहीं, इस वीडियो पर लोगों ने काफी गुस्सा भी जाहिर किया. इस ओवरलोड ट्रैक्टर को सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा खतरा बताया है और इस तरह से सड़कों पर वाहनों को चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की. एक यूजर ने लिखा कि, 'इसी तरह की गाड़ियां दुर्घटनाओं का कारण बनती है, क्योंकि कभी-कभी वह पुल पर पलट जाती है.'

एक यूजर ने लिखा कि, 'यह सरासर यातायात के नियमों का उल्लंघन है. इस तरह के वीडियो शेयर कर बढ़ावा नहीं देना चाहिए.' एक ने कमेंट किया कि, 'क्या ड्राइवर की स्किल की तारीफ करनी चाहिए या इसे लापरवाह रवैया कहना चाहिए.' बता दें कि यह पहली बार नहीं है अमूमन हाईवे पर ट्रैवल करते समय हमें इस तरह के ओवरलोड ट्रक नजर आ ही जाते हैं, जिन्हें देखकर या तो हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर यह ट्रक किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lmTXDfF

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw