google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने की क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण की घोषणा

best

Sunday, March 19, 2023

स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने की क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण की घोषणा

स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा बैंक यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड (Union Bank of Switzerland) मुश्किल में फंसे अपने प्रतिद्वंद्वी क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) के अधिग्रहण के लिए तैयार हो गया है. इस महीने की शुरुआत में दो अमेरिकी बैंकों के फेल होने के बाद एक आपात सौदे में यूबीएस ने क्रेडिट सुईस के अधिग्रहण पर अपनी सहमति जताई है. यूबीएस ने क्रेडिट सुईस को 3.24 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की है. इसके तहत क्रेडिट सुइस के शेयरधारकों को 22.48 शेयरों के बदले में यूबीएस का एक शेयर मिलेगा. 

केंद्रीय बैंक ने कहा, "यह अधिग्रहण स्विस फेडरल गवर्नमेंट, स्विस फाइनेंशियल मार्केट सुपरवाइजरी अथॉरिटी और स्विस नेशनल बैंक के समर्थन से संभव हुआ है." 

बैंक ने कहा कि यह 'वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करेगा और स्विस अर्थव्यवस्था की रक्षा करेगा.'

द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, स्विस नेशनल बैंक और देश के शीर्ष नियामक फिनमा ने अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों को बताया कि वे यूबीएस के साथ सौदे को क्रेडिट सुइस को ढहने से रोकने का एकमात्र विकल्प मानते हैं.

क्रेडिट सुइस (सीएस) वर्षों से निवेशकों और ग्राहकों का विश्वास खोता जा रहा था. 2022 में क्रेडिट सुइस ने वैश्विक वित्तीय संकट के बाद से सबसे खराब नुकसान दर्ज किया. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते अपनी बुकीकीपिंग पद्धति में ‘मैटेरियल वीकनेस‘ को स्वीकार करने और सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के पतन के बाद कमजोर संस्थानों के बारे में डर फैल गया था, जब बढ़ती ब्याज दरों ने कुछ वित्तीय संपत्तियों के मूल्य को कम कर दिया था.

सप्ताह के दौरान क्रेडिट सुइस के शेयरों में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. स्विस नेशनल बैंक का एक आपातकालीन ऋण इस गिरावट को रोकने में विफल रहा. 

यूबीएस और क्रेडिट सुइस का वैश्विक मुख्यालय ज्यूरिख में सिर्फ 300 गज की दूरी पर है, लेकिन बैंकों की किस्मत हाल ही में एक दूसरे से बहुत अलग रही है. यूबीएस के शेयरों में पिछले दो वर्षों में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इसने 2022 में 7.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लाभ दर्ज किया है. 

ये भी पढ़ें :

* स्विट्जरलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने क्रेडिट सुइस खरीदने के लिए 1 बिलियन $ की पेशकश की : रिपोर्ट
* क्रेडिट सुइस संकट से भारतीय बैंकिंग तंत्र पर नहीं पड़ेगा कोई असर: विशेषज्ञ
* बैंकों पर आए भीषण संकट के बीच कैसे सुरक्षित रख सकते हैं अपना पैसा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iuaHICJ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw