google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: एयरपोर्ट पर फैन्स संग सेल्फी खिंचवाती नजर आईं सुहाना खान, लुक देख फैन्स बोले- दीपिका पादुकोण लगने लगी है

best

Monday, March 20, 2023

VIDEO: एयरपोर्ट पर फैन्स संग सेल्फी खिंचवाती नजर आईं सुहाना खान, लुक देख फैन्स बोले- दीपिका पादुकोण लगने लगी है

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) फिल्मों में आने से पहले ही अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. सुहाना की अपनी फैन फॉलोइंग है और हर जगह लोग उन्हें पहचानने लगे हैं. उनके फैंस की दीवानगी का आलम हाल में एयरपोर्ट पर नजर आया, जब सुहाना के साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस का तांता लग गया. हालांकि सुहाना इस दौरान बहुत ही सहज और विनम्र नजर आईं. अपने कैजुअल एयरपोर्ट लुक में सुहाना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. 

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में सुहाना खान ग्रे कलर के क्रॉप टॉप के साथ सिल्वर कलर का प्लाजो डाले नजर आ रही हैं. अपने कैजुअल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने काला चश्मा भी लगाया है. वीडियो मे देखा जा सकता है कि सुहाना जैसे ही अपनी गाड़ी से उतर कर एयरपोर्ट की ओर बढ़ती हैं, उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं और सेल्फी खिंचवाते नजर आते हैं. इस दौरान सुहाना बड़ी ही विनम्रता के साथ सभी का दिल रखते हुए तस्वीरों के लिए पोज करती हैं.

सुहाना खान के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "ये धीरे-धीरे दीपिका पादुकोण की तरह लगने लगी हैं, वेरी ब्यूटीफुल". वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "प्रिंसेस हमर". जबकि एक यूजर ने लिखा कि, "सुहाना एकदम अपने पिता की तरह नजर आती हैं, ऐसा लगता है, बड़े बालों में शाहरुख हो". सुहाना खान सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 3.2 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं. बता दें कि सुहाना जल्द जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.  



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UxMShrA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw