google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली : कोविड-19 के डेढ़ हजार से ज्‍यादा मामले आए सामने, बीते 24 घंटे में छह मरीजों की मौत

best

Saturday, April 22, 2023

दिल्ली : कोविड-19 के डेढ़ हजार से ज्‍यादा मामले आए सामने, बीते 24 घंटे में छह मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले लगातार डेढ़ हजार के करीब बने हुए हैं. दिल्‍ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,515 नए मामले सामने आए है. हालांकि दिल्‍ली में आज कोरोना के चलते छह और मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,32,424 हो गई है. वहीं, मृतकों की संख्‍या का कुल आंकड़ा बढ़कर 26,595 पर पहुंच गया है. 

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर 26.46 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं, शहर में कोविड के मरीजों के लिए उपलब्ध अस्पताल के कुल 7,974 बिस्तरों में से फिलहाल 385 पर मरीज भर्ती हैं. 

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,271 पर पहुंच गई है. वहीं, 4,395 संक्रमित अपने घर में पृथकवास में रह रहे हैं. 

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने देश के 8 राज्‍यों को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं. केंद्र ने बढ़ते मामलों को लेकर लेकर राज्‍यों को संक्रमण दर पर नजर रखने के लिए कहा है. साथ ही केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि महामारी अभी खत्‍म नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें :

* एसआईआई ने कोवोवैक्स टीके की 50 से 60 लाख खुराक का उत्पादन किया: अदार पूनावाला
* समलैंगिक शादी मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस समेत सुप्रीम कोर्ट के पांच जज हुए कोरोना संक्रमित
* Covid-19 : देश में कोरोना के 11,683 नए केस आए सामने, कल से 7 प्रतिशत कम



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zKGDqZT

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw