google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: भारत जाने से पहले 'होम-वर्क' करने की जरूरत : नेपाल के प्रधानमंत्री

best

Saturday, April 22, 2023

भारत जाने से पहले 'होम-वर्क' करने की जरूरत : नेपाल के प्रधानमंत्री

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' अगले महीने होने वाली अपनी बहुप्रचारित भारत यात्रा से पहले विस्तृत तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने कहा है कि यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें 'होम वर्क' करने की जरूरत है. उनके भारत दौरे की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा कि प्रचंड मई के पहले या दूसरे सप्ताह में नई दिल्ली जा सकते हैं. पिछले साल दिसंबर में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी.

द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और व्यापार, ऊर्जा, कृषि, संस्कृति और हवाई सेवा पर बातचीत भारतीय नेताओं के साथ पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की बातचीत में प्रमुखता से शामिल होगी. प्रचंड ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "मैं भारत की अपनी आगामी यात्रा की तैयारी कर रहा हूं, जो जल्द ही होने वाली है."

68 वर्षीय माओवादी नेता ने कहा, "हमें यात्रा से पहले उचित होमवर्क करने की जरूरत है." विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उनकी यात्रा के लिए जमीनी कार्य शुरू कर दिया है. इस साल की शुरुआत में, प्रचंड ने घोषणा की कि वह पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आएंगे. पिछले साल जुलाई में, प्रचंड भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निमंत्रण पर भारत आए थे. 

उस समय उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की थी. प्रचंड ने पिछले साल 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब उन्होंने नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से नाटकीय रूप से बाहर निकलकर विपक्षी नेता केपी शर्मा ओली से हाथ मिलाया था.

ये भी पढ़ें :

* "आकस्मिक निकासी योजना करें तैयार": पीएम मोदी ने की सूडान में भारतीयों की स्थिति की समीक्षा
* विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुतारेस से सूडान के हालात पर चर्चा की
* "दूतावास खुला है, पर अशांत क्षेत्र में होने की वजह से वहां जानें से बचें": सूडान में फंसे भारतीयों से विदेश मंत्रालय



from NDTV India - Latest https://ift.tt/YbUXqpM

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw