google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: समुद्र में अभियान के दौरान INS ब्रह्मपुत्र पर तैनात 23 साल के नौसैन्य कर्मी की मौत

best

Sunday, April 9, 2023

समुद्र में अभियान के दौरान INS ब्रह्मपुत्र पर तैनात 23 साल के नौसैन्य कर्मी की मौत

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के 23 वर्षीय एक कर्मी की समुद्र में एक अभियान के दौरान मिसाइलों से लैस एक पोत पर गंभीर चोटें आने से मौत हो गई. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मोहित मिसाइल फ्रिगेट ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र' (INS Brahmaputra) पर तैनात थे और घटना शनिवार को हुई. नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आठ अप्रैल को समुद्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर सवार 23 साल के मोहित की समुद्र में अभियान के दौरान चोटों के कारण मौत हो गई.''

उन्होंने कहा, ‘‘घटना की वजह का पता लगाने के लिए ‘बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी' के आदेश दिए गए हैं.''

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और नौसेना के सभी कर्मियों ने मोहित को श्रद्धांजलि दी. मोहित ‘हल आर्टिफिसर 4' रैंक के अधिकारी थे. यह रैंक पेटी ऑफिसर के बराबर होती है. 

इसे लेकर नौसेना की ओर से ट्वीट किया गया है, जिसमें नौसेना की ओर से लिखा गया कि एडमिरल आर हरि कुमार और इंडियन नेवी के सभी कर्मियों ने मोहित को श्रद्धांजलि दी है. साथ ही ट्वीट में लिखा कि 8 अप्रैल 2023 को समुद्र में एक अभियान के दौरान अपनी जान गंवा दी. साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है.

ये भी पढ़ें :

* नवी मुंबई में व्यक्ति ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या की, गिरफ्तार
* INS Karuva ने बचाई 7 मछुआरों की जान, जहाज में घुस आया था समुद्र का पानी
* श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को किया गिरफ्तार

 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WFYQlZm

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw