google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "कोशिश करना चाहते हैं?" : Temjen Imna Along ने नागालैंड के लजीज व्यंजन का वीडियो किया शेयर

best

Sunday, April 9, 2023

"कोशिश करना चाहते हैं?" : Temjen Imna Along ने नागालैंड के लजीज व्यंजन का वीडियो किया शेयर

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग सोशल मीडिया पर अपनी मनोरंजक पोस्ट के लिए खूब सुर्खियों में रहते हैं और अपने फॉलोअर्स को बांधे रखना जानते हैं. नागालैंड की प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करने वाले वीडियो पोस्ट करने से लेकर अपने प्रशंसकों को जीवन की महत्वपूर्ण सलाह देने तक उनके पोस्ट सोशल मीडिया का बहुत ध्यान आकर्षित करते हैं. इस बार उन्होंने नागालैंड की एक लजीज डिश का वीडियो शेयर किया है.

तेमजेन इमना अलॉन्ग ने नागालैंड टूरिज्म द्वारा साझा एक वीडियो को रीट्वीट किया है, जिसमें हंसुली को तैयार करते दिखाया गया है. नागालैंड टूरिज्म की पोस्ट के मुताबिक, हंसुली हेल्दी और स्वादिष्ट ऑर्गेनिक वेजिटेबल स्टू है. इस रेसिपी के मुताबिक, "उबले टमाटर और आलू को मछली के साथ पकाया जाता है. इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए अदरक और हरी मिर्च डालें, ऑस्टर मशरूम और ज़ैंथोक्सिलम के पत्तों को टारो के साथ मिलाने से स्वादिष्ट स्वाद मिलता है." 

अलॉन्ग ने कैप्शन में लिखा, ‘‘कोशिश करना चाहते हैं?? रेसिपी नोट करें. हम इस तरह के अद्भुत, स्वादिष्ट और मुंह में पानी लाने वाली सामग्री बनाने और इसे पहचान देने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रामाणिक नागा व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए Etsoyu के आभारी हैं. ब्रावो!‘‘ 

उनकी यह पोस्ट काफी वायरल हो चुकी है और इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने इसे लाइक किया है. कई लोगों ने रेसिपी के बारे में पूछा और कहा कि वे इसे आजमाना चाहते हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "आप अपने पेट को आराम कब देते हैं और यह आपको क्या बताता है? हास्यप्रद पोस्ट साझा करते रहें! आपको और ताकत मिले!"  

हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड हेल्थ डे पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने आत्मा को तनाव मुक्त करने के लिए कुछ ‘गोलियां‘ बताई थीं, लेकिन यह ‘गोलियां‘ वास्तव में नागालैंड के आसपास के कुछ प्रसिद्ध स्थान थे. 

ये भी पढ़ें :

* चाय-आलू पराठे पर दिल हार बैठे नागालैंड के मंत्री Temjen Imna Along, कैप्शन में लिखी दिल की बात!
* एक बार फिर चर्चा में है नागालैंड के मंत्री Temjen Imna Along का ये ट्वीट, कैप्शन पढ़ना न भूलें
* नागालैंड के मंत्री ने शेयर किया बादलों में छिपे पहाड़ों का अद्भुत Video, बैकग्राउंड में लगाया ऐसा गाना, लोग बोले- म्यूजिक ने चार चांद लगा दिए



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Of95Ntw

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw