google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पीएम मोदी के पैर छूने वाले पापुआ न्यू गिनी के नेता जेम्स मारापे पूर्व में एक्टिंग सेक्रेट्री थे, जानें- 5 बातें

best

Sunday, May 21, 2023

पीएम मोदी के पैर छूने वाले पापुआ न्यू गिनी के नेता जेम्स मारापे पूर्व में एक्टिंग सेक्रेट्री थे, जानें- 5 बातें

  1. 52 वर्षीय मारापे 2019 से प्रधानमंत्री हैं. वे देश में PANGU Pati नाम के राजनीतिक दल से हैं. पीएनजी में आम तौर पर सूर्यास्त के बाद देश के दौरे पर आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं कि जाता है. हालांकि, विशेष रूप से पीएम मोदी के स्वागत के लिए यह परंपरा तोड़ी गई.
  2. मारापे ने 1993 में पापुआ न्यू गिनी यूनिवर्सिटी से आर्ट में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी. पापुआ न्यू गिनी की राष्ट्रीय संसद की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उन्होंने पर्यावरण विज्ञान में स्नातकोत्तर ऑनर्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री भी अर्जित की है.
  3. मारापे द्वीप राष्ट्र के 8वें प्रधानमंत्री हैं. वे पूर्व में शिक्षा और वित्त सहित पापुआ न्यू गिनी में कई महत्वपूर्ण कैबिनेट पदों पर काम कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने निर्माण और परिवहन के संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया और अंतर-सरकारी संबंधों पर संसदीय रेफरल समिति में भी रहे हैं.
  4. मारापे ने पहले 2001 से 2006 तक पर्सनल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में पॉलिसी के लिए एक्टिंग सेक्रेट्री के रूप में काम किया. उन्होंने 20 अप्रैल, 2019 को पीपुल्स नेशनल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वे PANGU Pati में शामिल हो गए. पार्टी में उन्हें नेतृत्व सौपा गया.
  5. द गार्जियन के मुताबिक, 2020 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए मारापे सरकार को गिराने की कोशिश की गई थी, जो आखिरकार नाकाम रही.


from NDTV India - Latest https://ift.tt/kWTPZ0x

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw