google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठा था शख्स, तभी आसमान में हुई हलचल, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ स्पेस में जाता रॉकेट

best

Sunday, May 21, 2023

फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठा था शख्स, तभी आसमान में हुई हलचल, कैमरे में रिकॉर्ड हुआ स्पेस में जाता रॉकेट

ज्यादातर लोगों को फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठना बेहद पसंद होता है, भले ही बाहर का कुछ दिखे ना दिखे, लेकिन विंडो सीट ही सभी की पहली पसंद होती है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आप एरोप्लेन में बैठे हैं और खिड़की से बाहर आपको कोई रॉकेट लॉन्च होता दिख जाए, तो ये नजारा कितना खूबसूरत हो सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स विस्मित हैं और इस वीडियो को खूब देख और शेयर कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

आसमान से दिखा सुंदर नजारा

इंस्टाग्राम पर प्लेन फोकस नाम के अकाउंट से शेयर हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि, फ्लाइट में बैठा कोई शख्स नीचे दिख रहे अंतरिक्ष केंद्र को रिकॉर्ड कर रहा है. कुछ सेकंड के भीतर, एक रॉकेट आकाश में लॉन्च किया जाता है. वीडियो में साफ देख सकते हैं कि, रॉकेट धीरे-धीरे आसमान की ओर बढ़ रहा है, ये सच में बेहद खूबसूरत नजर आता है. वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा गया है, 'जब आप विमान में हों और गलती से रॉकेट लॉन्च हो जाए.'

लोग बोले- ये जीवन में सिर्फ एक बार होता है

रॉकेट लॉन्च के इस वीडियो पर साढ़े छह लाख से भी अधिक लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'क्या शानदार अनुभव है.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हे ईश्वर क्या यह चमत्कार नहीं है.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'यह जीवन में केवल एक बार होता है.' जबकि एक ने इसे 'सुपर कूल बताया.'

ये भी देखें- पत्नी कैटरीना कैफ को लेकर विक्की कौशल ने किए ये बड़े खुलासे



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Ssw3d7m

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw