google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मिजोरम में खोजी गई उड़ने वाली छिपकली की रहस्यमयी प्रजाति, IFS ऑफिसर ने शेयर किया फोटो

best

Sunday, May 21, 2023

मिजोरम में खोजी गई उड़ने वाली छिपकली की रहस्यमयी प्रजाति, IFS ऑफिसर ने शेयर किया फोटो

प्रकृति अपने अंदर कई रहस्य छिपाए बैठे है, जिसके बारे में समय-समय पर कुछ ऐसी जानकारियां निकलकर सामने आती हैं, जिसे देखकर कई बार खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही जीव की रहस्यमयी प्रजाति की तस्वीर लोगों को हैरान कर रही है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. दरअसल, हाल ही में छिपकली की एक ऐसी प्रजाति पाई गई है, जो उड़ती है. इंटरनेट पर इसके बारे में जानकारी देते हुए IFS ऑफिसर ने परवीन कस्‍वां ने एक तस्वीर साझा की है.

यहां देखें पोस्ट

उड़ने वाली छिपकली की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल

दरअसल, भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कस्‍वां ने 17 मई को एक 'छिपकली' की तस्वीर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर की है, जिसे देखकर लोग हैरान है. पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'भारत के मिजोरम में 'फ्लाइंग गेको' (Flying Gecko) की एक नई प्रजाति खोजी गई है, जिसे राज्य के नाम पर Gekko Mizoramensis नाम दिया गया. इस छिपकली को मिजोरम विश्वविद्यालय और जर्मनी के टूबिंगन में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजी के शोधकर्ताओं द्वारा खोजा गया है. अभी प्रकृति में ऐसा बहुत कुछ है, जिसका पता लगाया जाना बाकी है.'

छिपकली को देख लोगों ने दिए अजीबोगरीब रिएक्शन

इस पोस्ट को अब तक 30 हजार लोग देख चुके हैं, जबकि 8 सौ से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है. वहीं पोस्ट देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि, अन्य फ्लाइंग गेकोस की तरह नई प्रजाति, जो करीब 20 सेमी लंबी है और पेड़ों पर रहती है. साथ ही ये एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर उड़ती है और रात में हरकत में आती हैं.
 

ये भी देखें- Sky Full Of Stars: Sunny Leone, Kajal Aggarwal और Tabu एयरपोर्ट पर किए गए क्लिक



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iBou6K5

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw