google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: फैन ने रोहित शर्मा से सरेआम मांग लिया किस, हक्के बक्के रह गए मुंबई के कप्तान, देखें रिएक्शन

best

Sunday, May 21, 2023

फैन ने रोहित शर्मा से सरेआम मांग लिया किस, हक्के बक्के रह गए मुंबई के कप्तान, देखें रिएक्शन

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग कम नहीं है. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की तरह ही उनके भी तगड़े फैन है, जिनके वायरल वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसे देखकर पहले तो आपको हैरानी होगी, लेकिन अगले ही पल आप भी पेट पकड़-पकड़ कर हंसने को मजूबर हो जाएंगे. दरअसल, वीडियो में एक फैन रोहित शर्मा से सरे आम एक ऐसी चीज मांगता नजर आ रहा है, जिसे सुनकर रोहित शर्मा खुद ही हक्के बक्के रह गए.

फैस की मांग सुन रोहित शर्मा के उड़े होश

बता दें कि, IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस अपना आखिरी लीग मैच खेल रही है. इस बीच रोहित शर्मा के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें रोहित शर्मा का एक पुरुष फैन उनसे गाल पर पपी मांगता नजर आ रहा है, जिसे सुनकर कुछ सेकंड्स के लिए रोहित शर्मा भी हैरान रह गए और वहां से निकलते बने. इंटरनेट पर अब यही वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा के रिएक्शन देखने लायक हैं.

यहा देखें वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं रोहित शर्मा के रिएक्शन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे रोहित शर्मा अपनी टीम के साथ गाड़ी की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसी दौरान उनका एक फैन सेल्फी के लिए आगे बढ़ता है और हंगामे के बीच अपने गाल पर किस की मांग रख देता है. वीडियो में पहले फैन सेल्फी लेने के लिए रोहित शर्मा से कहता है, लेकिन जब एमआई कप्तान विनम्रता से मना कर देते हैं, तो आप गाल आगे कर के शख्स किस की मांग रख देता है. फैन की यह डिमांड देख हिटमैन पूरी तरह चौंक जाते हैं और वो समझ ही नहीं पाते हैं कि क्या हो रहा है. इंटरेनट पर रोहित शर्मा के इस वायरल वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.  जानकारी के लिए बता दें कि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में दिखाई दी है.
 

ये भी देखें- कान्स नहीं, अनुष्का शर्मा ने दरअसल इस डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरी थी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kB8OIAr

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw