google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली : स्कूल के स्वीमिंग पूल में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, मामला दर्ज

best

Monday, June 5, 2023

दिल्ली : स्कूल के स्वीमिंग पूल में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, मामला दर्ज

दिल्ली के एक स्कूल के स्वीमिंग पुल में नहाने गए एक 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. घटना नरेला के एक स्कूल की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. साथ ही बच्चे को शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक की जांच में पता चला है कि जिस समय बच्चा स्वीमिंग पुल में नहा रहा था उस दौरान वहां पर कोई ट्रेनर नहीं था. पुलिस ने मृतक बच्चे की पहचान रजब के रूप में की है. 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित परिवार मुस्तफाबाद इलाके में रहता है. रजब सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर रहा था.सोमवार शाम पुलिस को नरेला इलाके में स्थित एक स्कूल के स्वीमिंग पूल में बच्चे के डूबने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने बच्चे को स्वीमिंग पूल से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने रजब को मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पीड़ित परिजनों ने कहा कि रजब सोमवार दोपहर ही नरेला में रहने वाले अपने मामा मोहम्मद सलीम के घर आया था.शाम को वह मामा के लडक़ों के साथ स्कूल में बने स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था. आरोप है कि स्कूल के कर्मचारी सौ रुपये घंटा के हिसाब से रुपये लेकर स्वीमिंग पूल में नहाने देते हैं. लेकिन वहां कोई ट्रेनर मौजूद नहीं था. रजब नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया. उसने डूबते समय मदद के लिए आवाज भी दी लेकिन उसके मामा के लड़के पानी की गहराई देखकर डर गए थे. जांच में पता चला है कि रजब को तैरना नहीं आता था. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/dPpLoXi

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw