google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाई कलाकृति, अपनी कला के ज़रिए लोगों को दे रहे हैं पर्यावरण पर ख़ास संदेश

best

Monday, June 5, 2023

आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाई कलाकृति, अपनी कला के ज़रिए लोगों को दे रहे हैं पर्यावरण पर ख़ास संदेश

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक  (Sand Artist Sudarsan Pattnaik) को पूरी दुनिया जानती है. रेत पर ख़ास आर्ट के ज़रिए वो लोगों को संदेश देते हैं. अभी हाल ही में ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर पुरी समुद्र तट पर उन्होंने खास कलाकृति बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. इस बार पर्यावरण को खास संदेश देते हुए उन्होंने आर्ट बनाई है. अपनी आर्ट के ज़रिए लोगों को पर्यावरण के बारे में समझाया है. प्लास्टिक ना इस्तेमाल करने के बारे में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है.

देखें तस्वीर

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुदर्शन पटनायक ने लोगों को प्लास्टिक से हो रहे नुकसान के बारे में बताया है. सुदर्शन पटनायक अपनी बात कला के जरिए लोगों तक पहुंचाते हैं. उनके काम में अक्सर एक सामाजिक या पर्यावरण संदेश होता है, और उन्होंने अपनी कला का उपयोग जलवायु परिवर्तन, गरीबी और बाल श्रम जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया है.

इस तस्वीर को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. सोशल मीडिया पर लोग उनके काम को सराह रहे हैं. वायरल हो रही तस्वीर को 12 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nEdT13e

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw