google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: देश के 22 राज्यों के 235 जिले बाढ़ से प्रभावित, जानें 22-23 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

best

Friday, July 21, 2023

देश के 22 राज्यों के 235 जिले बाढ़ से प्रभावित, जानें 22-23 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

देशभर में मॉनसून की भारी बारिश हो रही है. बारिश के बाद देश के 22 राज्यों के 235 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. कम से कम 10 हजार मकान तबाह हो गए हैं. कई हेक्टेयर फसल भी बारिश और बाढ़ में खराब हो चुकी है. समाचार एजेंसी PTI ने इसकी जानकारी दी. इस बीच महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि उत्तराखंड के सात जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

आइए जानते हैं अगले दो दिन यानी 22 और 23 जुलाई को देश के अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम:-  

उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ी हैं. आईएमडी ने शनिवार और रविवार को 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करके सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है. देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश के आसार हैं.

महाराष्ट्र का मौसम
महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के बाद मुंबई समेत कई जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

रायगढ़ में लैंडस्लाइड से पूरा गांव तबाह
महाराष्ट्र के कई जिलों में कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद हालात खराब हैं. रायगढ़ में लैंडस्लाइड की वजह से पूरा गांव तबाह हो गया. इसमें 16 लोगों की मौत हो गई. रायगढ़ में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इनमें अंबा, सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं. कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. बाढ़ जैसे हालात के बीच महाराष्ट्र में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
देश की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. वहीं, शनिवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. 

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. आगरा में शुक्रवार से रविवार के बीच बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. कानपुर में भी शुक्रवार से रविवार के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. 


यूपी के 385 गांवों के 46,830 लोग बाढ़ से प्रभावित 
उत्तर प्रदेश में 13 जिलों - आगरा, अलीगढ, बिजनौर, बदांयू, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली के 385 गांवों के 46,830 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. पिछले 24 घंटों में किसी भी जिले में 30 मिमी से अधिक बारिश नहीं हुई और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. 

हरियाणा में बाढ़ से 12 जिले प्रभावित
हरियाणा में भी बारिश के बाद बाढ़ का कहर है. बाढ़ से 12 जिले प्रभावित हुए हैं. अब तक 35 लोगों की मौत की खबर है. बारिश और बाढ़ से राज्य सरकार को 500 करोड़ का नुकसान हुआ है. सिरसा जिले में घग्गर नदी का पानी दिल्ली-बठिंडा NH-9 तक पहुंच गया है. इसकी वजह से सिरसा शहर के डूबने का खतरा पैदा हो गया है. हरियाणा के पंचकूला, सिरसा समेत कई जिलों में शनिवार-रविवार को भी बारिश का अनुमान है.

इन राज्यों में भी बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिणी गुजरात,  तेलंगाना, दक्षिणी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तरी पंजाब, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, केरल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

इन राज्यों में होगी हल्की बारिश
आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
 

ये भी पढ़ें:-

Weather Alert: अगले 2 दिन ओडिशा, तेलंगाना समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, यहां रहने वाले लोग भी रहें अलर्ट

जुलाई 2023 हो सकता है हजारों साल में सबसे गर्म महीना, 2024 होगा और बुरा! Nasa ने चेताया

हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nBdVs4x

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw