google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: नाबालिग घरेलू सहायिका प्रताड़ना मामलाः पायलट, उसके पति को दो अगस्त तक जेल भेजा

best

Thursday, July 20, 2023

नाबालिग घरेलू सहायिका प्रताड़ना मामलाः पायलट, उसके पति को दो अगस्त तक जेल भेजा

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में नाबालिग घरेलू सहायिका को कथित रूप से प्रताड़ित करने के मामले में शहर की एक अदालत ने पायलट और उसके पति को दो अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दंपति को कथित रूप से पीटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

महिला पायलट पूर्णिमा बागची (33) के घर में 10 साल की बच्ची घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी. पूर्णिमा और उसका पति कौशिक बागची (36) कथित रूप से बच्ची को मारते-पीटते थे, जिसके बाद बुधवार को बच्ची के रिश्तेदारों सहित गुस्से से भरी भीड़ ने दंपति की पिटाई कर दी थी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्णिमा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि कौशिक बागची को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आज दिन में अधिकारियों और फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिकों ने कौशिक से विस्तृत पूछताछ की थी.

कौशिक एक निजी विमानन कंपनी में ग्राउंड स्टाफ के रूप में काम करता है. पुलिस के अनुसार, ऐसी सूचना मिली है कि बच्ची दंपति के घर में पिछले दो महीने से काम कर रही थी. उसने बताया कि बच्ची के एक रिश्तेदार ने देखा कि पूर्णिमा और उसका पति उसे मार रहे थे. बाद में गुस्से से भरी भीड़ ने दंपति की पिटाई कर दी.

एक कथित वीडियो में भीड़ को दंपति को पीटते हुए देखा जा सकता है. कुछ महिलाओं को आरोपी महिला को थप्पड़ मारते और उसके बाल खींचते हुए भी देखा जा सकता है. पुलिस ने बताया कि पूर्णिमा और उसके पति की कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उसने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान जितन सिंह, गुड्डू और अनिल के रूप में हुई है. उसने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

रेप केस के दोषी राम रहीम को 2 महीने के अंदर मिली दूसरी पैरोल, 40 दिन तक यूपी के आश्रम में रहेगा

पैरोल पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने तलवार से काटा केक



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iFbhoQB

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw