google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: जबलपर म नरमद नद क जलसतर बढन स फस चर यवक बचव अभयन जर

best

Sunday, July 9, 2023

जबलपर म नरमद नद क जलसतर बढन स फस चर यवक बचव अभयन जर

जबलपुर के मार्बल रॉक के लिए प्रसिद्ध नर्मदा नदी के जलप्रपात भेड़ाघाट धुआंधार और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण जल स्तर बढ़ने से कई छोटे टापू पानी में डूब गए हैं. रविवार को बहुत से लोग विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में पिकनिक मनाने के लिए गए और अचानक पानी बढ़ जाने से कुछ लोग छोटे-छोटे टापुओं पर फंस गए. धुआंधार और लम्हेटा घाट घूमने आए सात युवक अचानक नर्मदा का जल स्तर बढ़ जाने से फंस गए. भेड़ाघाट में फंसे तीन युवकों का रेस्क्यू कर लिया गया है. 

जिन युवकों को बचाया गया वे न्यू भेड़ाघाट के उस प्वाइंट पर फंसे थे जहां प्रायः लोग नहीं जाते. जब इन युवकों का रेस्क्यू चल रहा था तभी नजदीक में लम्हेटा घाट क्षेत्र में भी चार युवकों के फंसे होने की सूचना पुलिस को मिली. यह चार युवक शाम से फंसे है. उन्हें बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम  पहुंच गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम जुटी है. 

चारों युवक मछली मरते हुए लम्हेटा घाट से गोपालपुर की ओर चले गए. तभी अचानक नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया और ये युवक अपनी जगह से घाट के उस पार नहीं जा सके. इन युवकों ने आवाज लगाई तो दूसरी तरफ के लोगों ने प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए. बाद में पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई.

लगातार हो रही बारिश और अंधेरा घिरने की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने ड्रोन से युवकों तक लाइफ जैकेट पहुचाईं. 
 
जानकारी के मुताबिक गोपालपुर-लम्हेटा क्षेत्र में फंसे युवकों को निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है. अंधेरा हो जाने से भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल आ रही है. पानी लगातार गिरने से नर्मदा में जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. नदी का बहाव इतना तेज है कि रेस्क्यू के लिए गई एक नाव भी पलटते-पलटते बची. ड्रोन के माध्यम से युवकों को रस्सी और लाइफ जैकेट भेजी गई हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति और पानी के अत्यधिक बढ़ जाने के बाद भी युवक लाइफ जैकेट के सहारे अपना जीवन बचा सकें.

भेड़ाघाट थाना प्रभारी सफीक खान ने बताया कि रात होने से अंधेरा है, लिहाजा रेस्क्यू में कई दिक्कतें आ रही हैं. फिर भी युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं. घटनास्थल पर कलेक्टर एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/AeM3Y0t

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw