google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दलल म बरश क चलत पड और दवर गरन क द अलग-अलग घटनओ म द वयकतय क मत

best

Sunday, July 9, 2023

दलल म बरश क चलत पड और दवर गरन क द अलग-अलग घटनओ म द वयकतय क मत

दिल्ली में रविवार को भारी बारिश के चलते हुए अलग-अलग घटनाओं में एक ऑटो चालक और एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि, दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-9 में ऑटो रिक्शे पर पेड़ गिरने से एक ऑटो चालक की मौत हो गई. उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक पशु अस्पताल की दीवार का जर्जर हिस्सा गिरने से 30 साल की महिला प्रीति की मौत हो गई और एक नाबालिग लड़की घायल हो गई. यह हादसा शाम को करीब पांच बजे हुआ.

दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर-9 में ऑटो रिक्शे पर पेड़ गिरने से एक ऑटो चालक की मौत हो गई.रविवर को रोहिणी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बस स्टॉप के पास एक ऑटो पर पेड़ गिर गया. इस घटना में एक व्यक्ति के गंभीर घायल होने की सूचना मिलने पर प्रशांत विहार पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर एक ऑटो चालक घायल अवस्था में मिला.

पुलिस रोहिणी सेक्टर-16 के निवासी  49 वर्षीय घायल राजेंद्र को नजदीकी अस्पताल ले गई.बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त करके उसे मालखाने में जमा करा दिया है. राजेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए डॉ बीएसए हॉस्पिटल की मोर्चरी में भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी इलाके में एक पशु अस्पताल की पिछली दीवार का एक हिस्सा रेलवे लाइन से सटे खाली प्लाट की ओर दो लोगों पर गिर गया. दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया. नाबालिग लड़की को चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टिन शेड गिरने से दबे दो बच्चों को बचाया गया

पश्चिमी दिल्ली में मोती नगर के जखीरा इलाके में रविवार को एक टिन शेड गिरने के बाद आठ वर्षीय दो लड़कों को बचाया गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों के अनुसार, मलबे में फंसे संभावित लोगों का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया.

हालांकि अभियान सुबह 11.35 बजे खत्म हो गया और मलबे में फंसे दो लड़कों आलम और मरालुद्दीन को सुरक्षित बचा लिया गया. उन्हें मामूली चोटें लगी हैं. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान अग्निशमन कर्मी दलजीत भी घायल हो गए.

एक अन्य हादसा राखी मार्केट में हुआ. पुलिस ने बताया कि जखीरा के राखी मार्केट में एक खाली झोपड़ी के सामने चार-पांच बच्चे खेल रहे थे. खेलते समय उनमें से दो बच्चे झोपड़ी के अंदर चले गए और अचानक उसकी जर्जर छत का एक छोटा हिस्सा उन पर गिर गया.

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में रविवार को भारी बारिश के दौरान पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर में एक घर की बालकनी का हिस्सा गिरने से 48 वर्षीय एक व्यक्ति और उनका नाबालिग बेटा घायल हो गया.घायलों की पहचान जय कुमार और उनके बेटे यश (6) के रूप में की गई है.

गाजियाबाद प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में प्रशासन ने भारी बारिश के चलते कंट्रोल रूम बनाया है. इसका हेल्पलाइन नंबर 8826797248 जारी किया गया है. 

भारी बारिश की चेतावनी और बारिश से पैदा हुए हालातों को देखते हुए गाजियाबाद एनडीआरएफ में चार टीमों को आपदीय स्थिति में रेस्पांस के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. गाजियाबाद एनडीआरएफ बटालियन की 1-1 टीम को नोएडा उत्तर प्रदेश, द्वारका, जोधपुर होस्टल और आरके पुरम दिल्ली स्थित रीजनल रिस्पांस सेंटर्स में हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ की दो टीमों को गाजियाबाद से बरेली और ग्वालियर में तैनाती के लिए रवाना कर दिया गया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Gtoqpn4

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw