google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: सरत एयरपरट पर DRI न समगलग करक लय गय 25 करड रपय क सन बरमद कय

best

Sunday, July 9, 2023

सरत एयरपरट पर DRI न समगलग करक लय गय 25 करड रपय क सन बरमद कय

ऑपरेशन गोल्डमाइन के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 48.20 किलोग्राम सोने का पेस्ट जब्त किया है. यह हाल के दिनों में किसी हवाईअड्डे पर सोने के पेस्ट की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है.

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने 7 जुलाई को सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX172 से शारजाह से आने वाले तीन यात्रियों को रोका. उन पर तस्करी कर भारत में पेस्ट के रूप में सोना लाने एक शक था. उनके हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज की जांच की गई और पेस्ट के रूप में 43.5 किलोग्राम सोना मिला. सोना पांच ब्लैक बेल्ट में छिपाए गए 20 सफेद रंग के पैकेटों में छिपा हुआ पाया गया. 

यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात अधिकारियों की मदद से सोना भारत में तस्करी कर लाया गया था. अधिकारियों द्वारा स्क्रीनिंग और जांच से बचने के लिए सोने की डिलीवरी इमिग्रेशन एरिया से पहले स्थित एक शौचालय में करने की योजना बनाई गई थी. इसके बाद 4.67 किलो सोने का पेस्ट वॉशरूम से बरामद हुआ, जिसे सीआईएसएफ ने डीआरआई को सौंप दिया था. यात्रियों से बरामद कुल 48.20 किलोग्राम सोने के पेस्ट से शुद्ध 42 किलो सोना निकला, जिसकी कीमत 25.26 करोड़ रुपये है.

सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत आरोपियों के बयान दर्ज किए गए और उनकी भूमिका के आधार पर एयरपोर्ट के एक अधिकारी सहित तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. अब तक की जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक संगठित तस्करी रैकेट चल रहा है. पूरे सिंडिकेट को खत्म करने के लिए हवाई अड्डे पर अधिकारियों सहित अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/IxYNPAF

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw